फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attack on meter checking team

बिजली चेकिंग टीम पर हमला, एफआईआर

Wed, 31 Jan 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
attack on meter checking team
fir
बिजली बकाया बिल वसूली और कटिया चेकिंग को गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जेई ने थाना सीबी गंज में हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुराना शहर में कनेक्शन चेकिंग के दौरान लेनदेन पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर सीबी गंज स्थित ग्राम खड़ौआ में पहुंची चेकिंग टीम सदस्यों से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। बताया जाता है कि जेई अभय कुमार सिंह चेकिंग टीम के साथ हरीश चंद्र के मकान पर पहुंचे और बिल जमा करने को कहा। बकाया बिल जमा करने से इंकार करने के साथ हरीश टीम से लड़ने को आमादा हो गया। टीम सदस्यों ने समझाया, लेकिन नहीं माना और परिवार के अन्य सदस्य बुला लिए। यह लोग टीम से हाथापाई को आमादा हो गए तो चेकिंग दल वापस हो गया। इसके बाद टीम में थाना सीबी गंज में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


उधर, पुराना शहर स्थित नवादा शेखान, बालजती, मीरा पैंठ, कटराचांद खां आदि इलाकों में भी एक टीम ने कनेक्शन चेक किए। चेकिंग में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। हरूनगला, जगतपुर और शाहदाना उपकेंद्र प्रभारियों ने बताया कि उन्हें इस चेकिंग की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed