{"_id":"a7bf8f8c15003906a3e2a5fc30102305","slug":"attachment-of-the-action-putting-up-notices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की की कार्रवाई होगी, नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्की की कार्रवाई होगी, नोटिस चस्पा
बरेली
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली इलाके में हुए सिद्धार्थ रस्तोगी हत्याकांड के दो आरोपी शानू उपाध्याय और अन्नू अब भी फरार हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करते हुए दरवाजे पर नोटिस चस्पा किए हैं। साथ ही मोहल्ले में डुगडुगी भी पिटवा दी है।
कोतवाली इलाके के बिहारीपुर निवासी सिद्धार्थ रस्तोगी की दिसंबर, 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में हनी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्याकांड में नामजद शानू उपाध्याय और अन्नू अब भी फरार हैं। पुलिस ने इनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने सुभाषनगर इलाके के तिलक कॉलोनी स्थित शानू उपाध्याय के घर पर नोटिस चस्पा किया और डुगडुगी पिटवाई। यही कार्रवाई बिहारीपुर निवासी हत्यारोपी अन्नू के घर पर की गई। हिदायत दी गई कि जल्द ही दोनों हाजिर नहीं होते हैं तो इनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।