फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asked the officer took out a wallet of hair growth

पता पूछा और छीन लिया बाल विकास अधिकारी का पर्स

Thu, 25 Feb 2016 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत की बाल विकास अधिकारी आशा देवी को एक किशोर को सिल्वर स्टेट कॉलोनी का पता बताकर वहां तक पहुंचाना महंगा पड़ गया। वह उनका पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में सोने की चेन, अंगूठी और ढाई सौ रुपये थे।
विज्ञापन

बाल विकास अधिकारी आशा देवी महानगर (उमंग) में रहती हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए निकली थीं। पीलीभीत रोड पर इज्जतनगर थाने की बैरियर टू चौकी के पास बसों में भीड़ देखकर वह घर वापस आने के लिए महानगर कॉलोनी के गेट पर उतर गईं। यहां उन्हें करीब सत्रह साल के किशोर ने रोक लिया। उसने महानगर कॉलोनी के आसपास योगा आश्रम के बारे में जानकारी मांगी। इन्कार करने पर सिल्वर स्टेट कॉलोनी का पता पूछ लिया। आशा देवी ने उसी के सामने अपने सोने की चेन और अंगूठी निकालकर पर्स में रख ली। पुलिस के मुताबिक आशा देवी किशोर को सिल्वर स्टेट कॉलोनी के गेट तक पहुंचाने के लिए जा रही थीं। अचानक उन्हें चक्कर आया तो किशोर पर्स छीनकर भाग गया। लूट का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी। ट्रेनी आईपीएस अभिनंदन, प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर रामगोपाल शर्मा और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची मगर किशोर पता नहीं चल सका। आशा देवी की ओर से तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोर की तलाश में टीम को लगा दिया है। आसपास के खुराफाती किस्म के युवकों की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed