फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An eccentric man arrested in child maltreatment

बच्ची से दुराचार करने वाला सनकी शख्स गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
An eccentric man arrested in child maltreatment
बरेली। टॉफी का लालच देकर बच्ची से हैवानियत करने वाले मीरगंज के दरिंदे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनचल पुरी कस्बे का ही रहने वाला है और बच्ची की पिता की जान पहचान का भी है। नवाबगंज वाले फार्मूले पर ही पुलिस ने काम किया और कस्बे के दागी युवकों को उठाकर पूछताछ शुरू की तो मामला खुलता गया। बच्चियों को व्हाट्सएप पर दरिंदे की तस्वीर दिखाई गई तो पहचान गईं। आरोपी पहले भी अश्लील हरकतें कर चुका है। तब पंचायत कर मामला निपटा दिया गया था। पुलिस ने तो मामले का खुलासा कर दिया लेकिन बच्ची अभी जिला अस्पताल में ही जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

16 फरवरी को दोपहर ढाई बजे मीरगंज के ही एक मोहल्ले के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली नौ साल की मासूम और उसकी सहेली कोे टाफी के लिए दो दो रुपये देकर वह खेत में ले गया था।  दिल दहला देने वाले इस कांड की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस ने कस्बे के ही मोहल्ला ललित पुरी से आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस लाइन में एसपी देहात यमुना प्रसाद ने  बताया कि घटना के समय कस्बा मोहल्ला मेवात का मनचल पुरी पुत्र दौलत राम बलूपुरा रोड पर देखा गया। इससे पहले भी मोहल्ले की एक मासूम बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में मनचल पुरी का नाम आया था। जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर खून से सना प्लास्टिक का बोरा और पड़ोस में घूरे से चादर बरामद कर ली। एसएसपी ने आरोपी को तलाशने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस तरह गिरफ्त में आया दरिंदा
 पुलिस ने घटना के बाद कस्बे के ऐसे 60 लोगों को उठा लिया, जिनकी आम शोहरत अच्छी नहीं है। इन्हीं में आखिर में गलत प्रवृत्ति वाले लड़के से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मनचल पुरी पर शक जाहिर किया। उसने कहा कि मारपीट में उसकी काटने की आदत भी है। पुलिस की टीम मनचल पुरी के घर गई तो उसकी मां ने बताया कि वह तीन दिन से गायब है। पड़ोसन से पुलिस ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि उसे घटना के दिन मोहल्ले में ही देखा गया था। पुलिस ने मनचल पुरी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर देख सहम गई बच्ची
पुलिस ने जितने लोगों को पकड़ा उन सभी के फोटो खींचकर जिला अस्पताल में रेप पीड़िता के पास ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को व्हाट्सएप पर भेजे जाते रहे। पीड़िता की सहेली को भी पुलिस ने फोटो दिखाकर सभी की पहचान कराई। मनचल पुरी के पकड़े जाने के बाद पहले उसकी फोटो पीड़िता की सहेली को दिखाई तो उसने पहचान लिया। बाद में पीड़िता को व्हाट्सएप के जरिए फोटो दिखाकर पहचान कराई गई।
 
नशे में था
मनचल पुरी ने बताया कि बच्ची के पिता से उसकी जान पहचान है। घटना के दिन नशे में वह बलूपुरा रोड पर घूम रहा था। इस दौरान बच्चियां उसे मिल गईं। बड़ी बच्ची को देखकर उसका दिमाग खराब हो गया। उसने बच्चियों को टॉफी दिलाने के लिए दो-दो रुपये दिए और खेत में ले गया।

पुलिस के बीच घूमता रहा दरिंदा
मनचल पुरी ने बताया कि रेप की घटना के बाद वह कहीं भागा नहीं। पुलिस छानबीन कर रही थी तो वह भी वहीं था, लेकिन बच्ची की नजरों से हट जाता था। वह पुलिस की सक्रियता पर नजर रखे हुए था। पुलिस मोहल्ले में कई स्थानों पर गई। कई लड़के उठाए गए। उसे उम्मीद भी नहीं थी कि  पुलिस उस तक पहुंच पाएगी। 


कई लड़कियों से रेप की कोशिश कर चुका है
- पहले पंचायत कर दे दी गई थी माफी
- पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा था जेल

मीरगंज। नौ वर्षीय मासूम बच्ची से रेप के 30 वर्षीय गुनहगार मनचल पुरी पहले भी तीन लड़कियों से रेप की कोशिश कर चुका है। एक मामले में तो मोहल्ले वालों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में चालान कर जेल भेजा था।
पुलिस के मुताबिक मनचल पुरी अविवाहित है और उसकी छवि आवारा-बदचलन लड़के की है। कई साल पहले बरेली-मीरगंज के बीच सवारियां ढोने वाली मैक्स में हेल्परी करता है। शराब और जुए का लती मनचल अक्सर ताश के पत्तों के बजाय लूडो से जुआ खेलता है। उसने एक किराएदार की बेटी को कस्बे के साप्ताहिक बाजार से खींचकर खेतों की तरफ ले जाने की भी कोशिश की थी। लड़की के शोर मचाने पर भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया था। मनचल की आम शोहरत आपराधिक प्रवृत्ति के शोहदे और सनकी टाइप लड़के की है। बताते हैं कि मासूम से रेप की वारदात वाले दिन देर शाम जब एसएसपी आरके भारद्वाज घटनास्थल का जायजा लेने गए थे, तो भीड़ में बिटिया का गुनाहगार मनचल भी शामिल था।


दांतों के काटने की आदत ने पकड़वाया
-मनचल उग्र स्वभाव का और मामूली बात पर मारपीट कर बैठने का आदी था। लड़ते वक्त अक्सर विरोधी को दांतों से काट भी लेता था। दांतों से काटने की इस आदत ने ही शायद उसे पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बलूपुरा रोड पर रामभरोसे का सेम का वह खेत और बच्ची के खून के कतरे भी पुलिस को दिखाए जहां रेप की वारदात को उसने अंजाम दिया था और विरोध करने पर आदतन छोटी लड़की की उंगली दांतों से काट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed