फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amla railway station superintendent killed in accident

हादसे में आंवला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक की मौत

Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Amla railway station superintendent killed in accident
accident
ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसलकर गिरने से आंवला के स्टेशन अधीक्षक एसपी राय की शनिवार सुबह मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से रेलवे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले 47 वर्षीय स्टेशन अधीक्षक एसपी राय आंवला स्टेशन के अधीक्षक थे। वह यहां पिछले चार साल से तैनात थे। उनका परिवार बरेली के सुभाषनगर में रहता है। एसपी राय बाइक से आंवला ड्यूटी आते जाते थे। शनिवार सुबह भी वे ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। सुबह आठ बजे आंवला डिग्री कॉलेज तिराहे पर ट्रक की टक्कर से बाइक फिसल कर सड़क पर जा गिरी। जिससे स्टेशन अधीक्षक सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से स्टेशन अधीक्षक को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर रेलवे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। स्टेशन अधीक्षक अपने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए है। एसपी राय रेल राज्य मंत्री मनेाज सिन्हा के करीबी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed