{"_id":"58680c124f1c1b445ceed8a7","slug":"amla-minor-thing-organically-firing-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला में मामूली बात पर बवाल, फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंवला में मामूली बात पर बवाल, फायरिंग, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amla minor thing organically, firing, two arrested
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रमुख कच्चा कटरा बाजार में एक बुजुर्ग दुकानदार के गली में लघुशंका करने को लेकर विवाद होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग होने पर तीन व्यापारी जख्मी हो गए। दहशत में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने से बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारियों की भीड़ ने घटना का विरोध करते हुए कोतवाली घेरकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह भी व्यापारियों के समर्थन में कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला पक्का कटरा में बुजुर्ग रामसरन अग्रवाल की किराना की दुकान है। शनिवार को शाम करीब पांच बजे रामसरन जौहरी वाली गली के सामने वाली गली में लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के शब्बीर अहमद गली के आए और रामसरन से गाली-गलौज करने लगे। शब्बीर इसी गली में आगे रहता है। विरोध करने पर दोनों में मारपीट होने लगी। व्यापारी के शोर मचाने पर उनके पड़ोस के दुकानदार अमित मित्तल, उदित अग्रवाल और टेलर रंजीत मौर्य उन्हें बचाने पहुंच गए। इसी बीच शब्बीर ने अपने घर से असलहों के साथ सगीर अहमद पुत्र नसीर अहमद,, इमरान पुत्र मुजक्किर, उसके भाई गुड्डू, अरशद पुत्र अतीक अहमद वकील को लेकर फिर से मौके पर पहुंच गया। आते ही उन्होंने अवैध असलहों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में अमित, उदित और रंजीत तीनों दुकानदार जख्मी हो गए। फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। एक-एक कर आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे। सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंच गई। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के नेता सुनील गुप्ता व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे। व्यापारी थाने का घेराव करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने कार्यकर्ता संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, सुनील गुप्ता, रामवीर प्रजापति, मनोज मौर्य, रामनिवास मौर्य, सुनील गुप्ता और सभासद वीर सिंह के साथ थाने पहुंचे। भीड़ के साथ विधायक ने एसपी देहात यमुना प्रसाद से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने रामसरन अग्रवाल के भतीजे ऋषि अग्रवाल की तहरीर पर पांचों हमलावरों को नामजद करते हुए मुकदमा लिखकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी कोतवाली के वापस लौटे। एसपी देहात ने बताया कि गुड्डू और अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अदनान नामजद नहीं है, लेकिन उसका नाम भी बवाल करने वालों में शामिल बताया जा रहा है।
विधायक बोले, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा
-भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह का कहना है कि जिस जगह की घटना हुई है। वहां से दूसरे समुुदाय की आबादी काफी दूर है। ऐसे में गोली चलाकर नगर के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हम आंदोलन करेगें।