{"_id":"59ecfe584f1c1b86698b6fa4","slug":"agra-attack-against-female-soldier-in-front-of-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने महिला सिपाही पर गड़ासे से हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने महिला सिपाही पर गड़ासे से हमला
बरेली।
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना फतेहगंज पश्चिमी में तैनात महिला कांस्टेबल सरिता पर उसके फौजी पति संदीप ने थाने से चंद कदम की दूरी पर ही जानलेवा हमला कर दिया। गड़ासा लेकर पहुंचे संदीप ने सरिता की गर्दन पर वार किया तो उसे रोकने की कोशिश में उसके हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। दो अंगुलियां कटकर पूरी तरह अलग हो गईं। बुरी तरह लहूलुहान सरिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को गाजियाबाद से पहुंचे परिवार के लोग उसे रेफर कराकर दिल्ली ले गए। पुलिस को अभी इस घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
महिला कांस्टेबल सरिता ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ढाई महीने पहले ही थाना फतेहगंज पश्चिमी में तैनात हुई थी। वह कस्बे के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में किराये पर रहती हैं। 24 वर्षीय सरिता की दो साल पहले फौजी संदीप से शादी हुई थी जो दिवाली पर सरिता के पास आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। सरिता ने इस वजह से अपने भाई को भी बुला लिया था। फौजी संदीप को सरिता पर शक था। इसी के चलते उसने सरिता के साथ इस बीच कई बार मारपीट भी की थी।
रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सरिता थाने जाने के लिए टेंपो से निकलीं। वह थाना गेट के सामने टेंपो से उतरी, तभी थाने से करीब सौ मीटर पहले फौजी संदीप मोटरसाइकिल से उसके पीछे पहुंच गया। सरिता को खींचकर वह कालोनी-थाने के बीच के खड़ंजे पर ले गया, जहां उन पर गड़ासे से वार कर दिया। सरिता ने हाथ से गड़ासा रोकने की कोशिश की तो उनकी दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। गरदन और कान पर भी गहरा जख्म हो गया। लहूलुहान सरिता को वहीं पड़ा छोड़ संदीप बाइक से फरार हो गया। भागते वक्त सरिता का मोबाइल भी ले गया। कुछ देर बाद इधर से गुजरे एक होमगार्ड ने सरिता को लहूलहान पड़ा देखा तो थाने जाकर इत्तिला दी। इसके बाद पुलिस ने सरिता को एंबुलेंस से बरेली के एक निजी हास्पिटल में भिजवाया। कटी अंगुलियों से ब्लीडिंग न रुकने के कारण शाम को परिवार वाले सरिता को रेफर कराकर दिल्ली ले गए। एसएचओ श्रीकांत राय ने बताया कि घटना गंभीर प्रकृति की है। अगर सरिता की ओर से तहरीर मिली तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला सिपाही को उसके फौजी पति के गड़ासा मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की बात गलत है। कहासुनी के बाद पति ने उसे पीटा जरूर था। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। जख्म ज्यादा गहरा नहीं है। सिपाही अस्पताल से छुट्टी कराकर घर चली गई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- सीमा यादव, सीओ मीरगंज।