{"_id":"31bb6d8f3a9df32de0a6e33f6ad744d1","slug":"accident-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न के नशे में जान ले ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जश्न के नशे में जान ले ली
बरेली
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे किसी नशे में चूर रईसजादे ने अपनी कार से कुचलकर एक युवक की जान ले ली। डेलीपीर की तरफ से अंधाधुंध रफ्तार से आ रही कार युवक को कुचलने के बाद बगैर रुके बांके विहारी मंदिर की तरफ होते हुए निकल गई। लोगों में कार में बैठे किसी युवक की झलक तो देखी लेकिन उसका नंबर नहीं देख पाए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राजेंद्रनगर में रहने वाले व्यवसायी सुरेश गंगवार का केके अस्पताल के पास मकान बन रहा है। बुधवार रात 12 बजे सुरेश गंगवार का 28 वर्षीय बेटा कमल कुमार अपने परिवार के ही रोहित, अंकुर और आदिल के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने गया था। कमल अस्पताल के पास सड़क पर पहुंचा ही था कि डेलापीर की तरफ से तेज गति से आई कार उसे रौंदते हुए बांके विहारी मंदिर की ओर भाग गई। कार किस नंबर की थी, यह कमल के साथ मौजूद लोग नहीं देख पाए। कमल की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला कमल सपा के लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन गंगवार के दामाद नरेंद्र गंगवार का भतीजा था। लघु उद्योग मंत्री ने उसके घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया।
00
बच गया साइकिल सवार
बुधवार रात नशे में धुत एक अन्य कार सवार शहामतगंज चौराहे से तेजी से कार चलाकर गांधी उद्यान की तरफ जा रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। विकास भवन के सामने पहुंचते ही उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए जिससे कार सड़क पर दो चक्कर खाकर घूम गई। इसके बाद कार वाला फिर कार को भगाकर गांधी उद्यान की तरफ ले गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक साइकिल सवार बाल-बाल बच गया।