{"_id":"41d09bf931eb5c5fa21c3dfea438d769","slug":"accedent-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराया टेंपो, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराया टेंपो, युवक की मौत
बरेली
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
युवक को टेंपो में लटकर सफर करना महंगा पड़ा। पीरबहोरा के पास खड़े ट्रक से टेंपो टकराया तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजगंज इलाके के खाता गांव का 25 वर्षीय उमाकांत पांडेय सर्वोदय नगर स्थित पेट्रोल पंप पर सुरक्षा गार्ड था। वह बुधवार शाम रिठौरा से टेंपो में बैठकर सर्वोदयनगर आ रहा था। बैरियर टू से निकलते ही टेंपो पीरबहोरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। पीछे लटके उमाकांत का सिर ट्रक में जा टकराया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उसके तहेरे भाई वेदप्रकाश ने हादसे के लिए टेंपो ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया है।