फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी हाफ सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स

अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी हाफ सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स

Tue, 26 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी हाफ सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स
बरेली। शासन ने बूथों पर फोर्स की तैनाती के मानक तय कर दिए हैं। सामान्य से लेकर संवेदनशील बूथों पर फोर्स तैनाती के संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। पहले से विवादित रहे बूथों पर हाफ सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। एडीजी अविनाश चंद्र ने सभी पुलिस अधीक्षकों को नियमानुसार फोर्स तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक बूथ वाले सामान्य मतदान केंद्र पर दो सिपाही और दो होमगार्ड रहेंगे। दो बूथ वाले केंद्र पर एक हेड, दो सिपाही और चार होमगार्ड रहेंगे। चार बूथ पर एक दरोगा की तैनाती के साथ ही स्टाफ भी बढ़ जाएगा। इसी तरह बूथ के हिसाब से दरोगा, पुलिस स्टाफ और होमगार्डों की संख्या बढ़ती जाएगी। मानक के मुताबिक, तीन और उससे ज्यादा बूथ के मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल की तैनाती भी रहेगी। अति संवेदनशील केंद्र होने पर एक या दो बूथ वाले मतदान केंद्रों पर भी हाफ सेक्शन पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती रहेगी। प्रति बूथ चार से पांच जवानों की तैनाती की जा सकती है। एडीजी ने बताया कि बूथ पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को कार्रवाई की पूरी छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed