फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्योलड़िया में फिर अपराध- अब पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

क्योलड़िया में फिर अपराध- अब पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया में फिर अपराध- अब पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म
नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑनरकिलिंग की घटना के बाद सोमवार दोपहर एक गांव में खेत से चारा काटने गई पांचवीं की छात्रा से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी दस वर्षीय बेटी गांव के स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बेटी खेत में बरसीम (पशुओं का चारा) काटने गई थी। तभी पीछे से गांव निवासी किशोर आ गया और उसका मुंह दबोचकर उसके साथ गलत काम किया। बेटी के शोर मचाने पर वो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भागकर आए और उसे पकड़कर पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि आरोपी 16 वर्ष की उम्र का है और पीड़ित का रिश्ते का चाचा लगता है। दोनों के पिता आपस में मौसेरे भाई हैं। उसे पकड़ लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बाइक से किशोरी को खींचा, दुष्कर्म की कोशिश
नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में ही पिता के साथ बाइक पर बैठकर दावत में जा रही किशोरी को खींचकर खेत में दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने रिपोर्ट कराई है कि रविवार रात आठ बजे वो अपनी बारह साल की बेटी के साथ बाइक से गांव से एक किमी दूर बरातघर में जा रहे थे। रास्ते में उनके गांव का एक युवक मिला। उसने बहाने से इन्हें रोक लिया। इसके बाद गालीगलौज करते हुए उनकी बेटी को गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। खींचतान में बेटी के हाथ में चोट लग गई। वे पीछे से पहुंचे तो आरोपी गालियां देता फरार हो गया। सोमवार सुबह पिता अपनी बेटी को लेकर थाने आए और रिपोर्ट करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो


थानेदार ने अफसरों से छुपाई जानकारी
बरेली। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में रोज ही महिलाओं से हत्या, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले हो रहे हैं, वहीं थाना पुलिस आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई के बजाय मामलों को छुपाने में लगी है। बच्ची से दुष्कर्म और किशोरी से छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में थाना प्रभारी सुधीश सिंह सिरोही ने सोमवार शाम तक एसएसपी और एसपी देहात को जानकारी नहीं दी थी। एसपी देहात संसार सिंह को जब घटनाक्रम पता लगा तो उन्होंने थाना प्रभारी से नाराजगी जताई। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed