{"_id":"5c70536dbdec2273771f3f5d","slug":"91550865261-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के बाहर सेल्फी लेने वाले छात्रों को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स स्टेशन के बाहर सेल्फी लेने वाले छात्रों को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एयरफोर्स गेट पर डेमो विमान के साथ सेल्फी लेने वाले तीनों छात्र जांच में निर्दोष पाए गए। हर पहलू पर पड़ताल के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अभिभावकों और शिक्षकों के साथ वे वापस चले गए।
बृहस्पतिवार शाम एयरफोर्स स्टेशन के बाहर स्थानीय मदरसे के तीन छात्र मोबाइल से डेमो विमान के साथ सेल्फी ले रहे थे। शक के आधार पर एयरफोर्स स्टेशन स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया। दो छात्र बिहार और एक फरीदपुर का रहने वाला था। 11 से 14 साल की उम्र के इन छात्रों की वेशभूषा और बोलचाल संदिग्ध लगने के बाद आर्मी इंटेलिजेंस के साथ खुफिया विभाग ने भी उनसे पूछताछ की। संदेह इसलिए और गहराया क्योंकि छात्रों ने फोटो लेने के बाद तुरंत ही उन्हें नासिक व अन्य स्थानों पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को व्हाट्सएप कर दिया था। जांच में नाम-पता वैध मिलने और कई घंटे पूछताछ के बाद यह पुष्टि होने के बाद कि छात्रों ने अनजाने में यह हरकत कर दी थी, उन्हें एयरफोर्स ने इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।