फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रुद्रपुर के युवक की हादसे में मौत, दो दोस्त घायल

रुद्रपुर के युवक की हादसे में मौत, दो दोस्त घायल

Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के युवक की हादसे में मौत, दो दोस्त घायल
बरेली। शनिवार रात किला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें घायल एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप के निवासी हैं। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए।
विज्ञापन

बरेली पहुंचे ट्रांजिट कैंप निवासी नानकचंद ने बताया कि उनका 20 वर्षीय भतीजा राजेश सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार शाम छह बजे वह बाइक लेकर घर से चला था। उसने ये नहीं बताया कि वह बरेली की ओर जा रहा है। पड़ोस में रहने वाले दोस्त शिवम और रोहित भी उसी के साथ बाइक से निकले। रात करीब आठ बजे इन्हें किला क्षेत्र में स्वालेनगर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। राजेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया कि अस्पताल स्टाफ ने देर रात उन्हें सूचना दी तो वह बरेली आए। तीनों के बरेली आने की वजह पर नानकचंद का कहना था कि शिवम का बरेली में कहीं मकान है। हो सकता है ये लोग वहीं आ रहे हों। अब शिवम और रोहित के सही होने पर ही सच्चाई का पता लग पाएगा। उन्होंने अफसोस जताया कि घटना के बाद करीब बीस मिनट तक किसी ने इनकी मदद नहीं की। ऐसा होता तो राजेश की जान बच सकती थी। पुलिस ही इन्हें लेकर अस्पताल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed