{"_id":"5c11562abdec2241486fd433","slug":"91544640042-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर उड़ा लिए खाते से 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटीपी पूछकर उड़ा लिए खाते से 60 हजार
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 60 हजार
बरेली। साइबर ठगों ने इज्जत नगर क्षेत्र की महानगर कालोनी निवासी सीमा रानी के बैंक खाते से करीब 60 हजार रुपये उड़ा लिए।
सीमा रानी ने बताया कि बैंक का कर्मचारी बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि उनके एटीएम कार्ड की सेवाएं जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। उसने यह भी कहा कि अगर आप चाहे तो तुरंत एटीएम कार्ड की सेवाओं की समय सीमा बढ़वा सकती हैं। सीमा रानी ठग की बातों में आ गईं और उन्होंने अपने खाते और कार्ड की जानकारी उसे दे दी। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर आए ओटीपी को भी ठग ने पूछ लिया। कुछ ही देर में सीमा रानी के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। बुधवार को एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में साईबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
किसी को न बताएं ओटीपी
ओटीपी मतलब वन टाइम पासवर्ड। इसका एक बार ही इस्तेमाल होता है। ये बेहद गोपनीय होता है इसलिए इसे किसी के साथ भी शेयर न करे। अगर कोई साइबर ठग आपके एटीएम कार्ड की जानकारी जुटा भी लेता है तो आनलाइन पैसे उधर से उधर करने में उसे ओटीपी नबंर की जरूरत पड़ेगी। अक्सर ये ठग बैंक कर्मी बनकर फोन करते हैं और डीटेल पूछते हैं। साइबर ठग उन्हीं लोगों को ज्यादातर निशाना बनाते हैं, जिन्हें ऑन लाइन बैंकिग की कम जानकारी होती है। अपने एटीएम कार्ड और बैंक खाते की जानकारी किसी को न दें।