फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वृद्धा की घर में मिली सड़ी-गली लाश

वृद्धा की घर में मिली सड़ी-गली लाश

Thu, 30 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा की घर में मिली सड़ी-गली लाश
सुभाषनगर में खालसा स्कूल के पास रहने वाली 73 वर्षीय शीला विल्सन की सड़ी-गली लाश बुधवार को उनके घर में मिली। शीला के चार बेटे और बहुएं हैं, लेकिन कोई उनके साथ नहीं रहता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शीला हार्ट पेंशेंट थीं। बेटों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। मोहल्ले में चर्चा रही कि चार बेटे होने के बावजूद मां की लाश दो दिन तक घर में सड़ती रही, ऐसी औलाद से क्या फायदा।
विज्ञापन

सुभाषनगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि शीला विल्सन के पति विल्सन जोनसन की मौत हो चुकी है। वह घर के एक हिस्से में अकेली रहती थीं। उनके बेटे सुधीर विल्सन और बहू रूपम दूसरे हिस्से में रहते थे, लेकिन वह भी कई दिनों से घर से बाहर थे। तीन बेटे सुशील, सुदीप और विमल भी अलग रहते हैं। बुधवार को पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो घर के दरवाजों में अंदर से ताले लगे थे। छत से जाकर देखा गया, लेकिन वहां भी दरवाजे लॉक थे। पुलिस ताले तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे में शीला की सड़ी-गली लाश मिली। टीवी चल रही थी और लाइटें भी जल रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा, लेकिन बेटों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed