फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पार्षद पति को बारादरी पुलिस का वी आईपी ट्रीटमेंट

पार्षद पति को बारादरी पुलिस का वी आईपी ट्रीटमेंट

Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पार्षद पति को बारादरी पुलिस का वी आईपी ट्रीटमेंट
फोटो ---
विज्ञापन

फिरदौस करे साहब की फजीहत
मातहत करें उसकी आवभगत
अवैध वसूली के आरोपी पार्षद पति को बारादरी पुलिस ने दिया वीआईपी ट्रीटमेंट

थाने में दिखावे के लिए आरोपियों के साथ बैठाया, रात में गद्दे पर अलग सुलाया
कचहरी ले गए तो वहां भी कोल्ड ड्रिंक और बिसलरी की बोतलें चलती रही

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिस पार्षद पति पर कप्तान और सीओ के नाम पर टेंपो और ऑटो वालों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उसे थाना बारादरी में वीआईपी ट्रीटमेंट देकर पुलिस ने इन आरोपों को और हवा दे दी कि वह खुद ही उसके जरिये अपनी अवैध कमाई का धंधा पुख्ता करने में जुटी थी। पार्षद के पति फिरदौस अंजुम को गिरफ्तारी के बाद शाम को तो दिखावे के लिए जरूर मुंशियाने में दूसरे आरोपियों के साथ बैठाया गया, लेकिन रात होते ही उसे आराम से अलग सुलाने के लिए गद्दे का इंतजाम कर दिया गया। अदालत में पेश करने के लिए कचहरी ले जाया गया तो वहां भी आवभगत की गई। दूसरे आरोपियों की तरह उसे हथकड़ी भी नहीं लगाई गई।
पार्षद पति फिरदौस अंजुम का दो दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कप्तान और सीओ का नाम लेकर टेंपो-ऑटो वालों का महीना तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने की बात कह रहा था। अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर बुधवार को फिरदौस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार तो कर लिया गया, लेकिन इसके बाद एसएसपी की ईमानदार छवि को दागदार करने के इस आरोपी के साथ बारादरी पुलिस की हमदर्दी जगजाहिर हो गई। शाम को मीडिया वाले थाने पहुंचते रहे इसलिए दिखावे के लिए उसे मुंशियाने में दूसरे आरोपियों के साथ बैठाया गया, लेकिन रात को जब लोगों की थाने में आवाजाही कम हुई तो उसे वहां हटा दिया गया। आम आरोपियों को सोने के लिए सिर्फ एक कंबल दिया जाता है, लेकिन फिरदौस अंजुम को एक गद्दे का इंतजाम करके अलग सुलाया गया। इससे पहले ठीक से उसके खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन


कैमरे चमके तो लगाई हथकड़ी
पार्षद पति फिरदौस अंजुम के साथ बारादरी पुलिस का यह वीआईपी ट्रीटमेंट थाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह कचहरी तक जारी रहा। पुलिस उसे यहां लेकर पहुंची तो दूसरे आरोपियों की तरह उसे हथकड़ी में नहीं लाया गया। कचहरी के बाहर पुलिस वालों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते हुए देखा गया। गर्मी ज्यादा थी, लिहाजा बिसलरी की बोतलें आती रही। मीडिया के लोग पहुंचे तो पुलिसकर्मी ने उसे हथकड़ी लगाकर कचहरी में लेकर आए। इसके बाद फिरदौस अंजुम को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। फिरदौस अंजुम के खिलाफ अवैध वसूली और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed