फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 रुपये के किराये के झगड़े में राजमिस् त्री पर आटो चालकर मार डाला ा

10 रुपये के किराये के झगड़े में राजमिस् त्री पर आटो चालकर मार डाला ा

Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
10 रुपये के किराये के झगड़े में राजमिस्
त्री पर आटो चालकर मार डाला ा

विज्ञापन
हेडिंग : 10 रु पये किराये के झगड़े में राजमिस्त्री को ऑटो चढ़ाकर मार डाला

- भाई की तहरीर पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की
पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के सामने शराब के नशे में धुत एक ऑटो चालक ने राजमिस्त्री से दस रुपये किराये के विवाद में हाथापाई की। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने मारपीट कर पहले राजमिस्त्री को सड़क पर गिरा दिया, फिर उसके ऊपर ऑटो चढ़ा दिया। इससे राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी छोटेलाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढे़ छह बजे उनका भाई पूरनलाल किला छावनी में राजमिस्त्री का काम खत्म करने के बाद मजदूर गोविंद राम निवासी जहानाबाद, पीलीभीत के साथ निकला। दोनों किला फाटक से इज्जतनगर के लिए ऑटो में बैठे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 8:30 बजे दोनों उतरे तो उनका ऑटो ड्राइवर से किराये को लेकर झगड़ा हो गया। गोविंद राम के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर नशे में था। उसने पूरनलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरनलाल जब सड़क पर गिर गए तो उसने उनके ऊपर ऑटो चढ़ा दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तोड़ा दम
पूरनलाल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गोविंदराम नगरिया परिक्षेत्र के डॉ. सर्वेश गंगवार के क्लीनिक पर लेकर पहुंचा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव छोटेलाल के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे पीटा तो मैं भाग गया, मुझे नहीं पता कैसे हुई मौत
पुलिस ने ऑटो नंबर के सहारे ड्राइवर मौलानगर निवासी विक्की को पकड़ लिया। विक्की ने पुलिस कस्टडी में बताया कि पूरनलाल और गोविंद दोनों शराब पिये थे। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों ने सिर्फ दस रुपये दिए, जबकि किराया बीस रुपये हुआ। उसने 10 रुपये और मांगे तो दोनों हमलावर हो गए। इस पर वह ऑटो लेकर वहां से भाग गया। उसे नहीं पता पूरनलाल की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed