फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homeguard tried to save kin while he beats youth

भांजे की गुंडई के बाद छुड़ाने पहुंचे होमगार्ड को महिलाओं ने दौड़ाया

Fri, 18 May 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 18 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Homeguard tried to save kin while he beats youth
हरूनगला में एसएस ग्लास इंटरप्राइजेज पर काम करने वाले विमल पर बृहस्पतिवार दोपहर अचानक अमित ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। उसकी सरेआम बुरी तरह से पिटाई करने के बाद जब अमित ने भागने की कोशिश की तो पब्लिक ने उसे घेरकर पकड़ लिया। दुकान के बाहर हंगामा चल रहा था तभी पीआरवी 158 आ गई। उससे होमगार्ड अनिल कनौजिया उतरे और भीड़ को हड़काते हुए अमित को ले जाने लगे। भीड़ को जब पता चला कि अमित होमगार्ड का भांजा है तो भीड़ ने पीआरवी घेर ली। हालात बिगड़ते देख पीआरवी स्टाफ ने बारादरी थाना पुलिस को बुलाकर अमित को उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विमल का अमित से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में अमित ने उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने विमल के जैसे-तैसे बचाया और फिर अमित को पकड़कर धुन दिया। अमित के पकड़े जाने की सूचना जब पीआरवी 158 पर तैनात उसके मामा होमगार्ड अनिल कनौजिया को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पब्लिक को हड़काना शुरू कर दिया। तीखी नोकझाेंक के बाद जब महिलाएं आगे आईं और उन्होंने पीआरवी घेर ली तो स्टाफ घबरा गया।
विज्ञापन


स्टाफ ने लिखकर दिया, हमें अनिल के साथ काम नहीं करना
मामले ने तूल पकड़ा तो पीआरवी स्टाफ ने बारादरी थाने को सूचना दी। इस पर पुलिस ने आकर अमित को अपनी कस्टडी में लिया। होमगार्ड की हरकत के बाद उसके साथी स्टाफ ने यूपी-100 कार्यालय में लिखकर दे दिया कि वे होमगार्ड अनिल के साथ ड्यूटी नहीं कर सकते। इसके बाद अनिल को यूपी-100 से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गंभीर प्रकरण है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए कमांडेंट को पत्र भेजा जा रहा है। यूपी-100 पुलिस को सजगता से पब्लिक का भरोसा कायम रखते हुए काम करना चाहिए। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed