{"_id":"5ab483b14f1c1bba758b7042","slug":"91521779633-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीराज में गौतस्कर बेलगाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगीराज में गौतस्कर बेलगाम
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
टुल्ला : योगीराज में गौ तस्कर बेलगाम
हिला डीजीपी ऑफिस-जांच शुरू
हैडिंग - ये दाढ़ी वाले गौ तस्कर प्रेमी दरोगा हैं कौन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। योगीराज में अचानक पशु तस्करों के बेखौफ होने की वजह तलाशने में बरेली रेंज की पुलिस जुट गई है। यह भी चौंकाने वाली बात है कि जब कुसुमनगर के लोगों ने दो पशु तस्करों को पकड़ा तो एक सफेद दाढ़ी वाले दरोगा उन्हें बचाने के लिए पहुंच गए। अमर उजाला में दरोगा की करतूत उछलने के बाद डीजीपी ऑफिस भी हिल गया। जहां एक तरफ मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं डीजीपी कार्यालय यह जानना चाहता था कि आखिर ये दाढ़ी वाले गौ तस्कर प्रेमी दरोगा कौन हैं।
इस बाबत आईजी कार्यालय की जांच में सामने आया कि डीआईजी आशुतोष कुमार के समय में दरोगा मुजफ्फर हुसैन ने हज जाने के लिए दाढ़ी बढ़ाने का आवेदन किया था। इसके बाद वह हज गए या नहीं, यह किसी को नहीं पता। वह पुलिस लाइन में ही अटैच रहे। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर के सामने मामला आने के बाद उन्होंने सबसे पहले दाढ़ी बढ़ाने की अनुमति निरस्त कर दी है। साथ ही इस बाबत जांच बैठा दी है कि पशु तस्करी में दारोगा की भूमिका क्या है। वह किस आधार पर बारादरी थाने पहुंचे और पशु तस्करों की सिफारिश कर रहे थे।
एडीजी की बैठक में तस्करी रहा बड़ा मुद्दा
बृहस्पतिवार को एडीजी कार्यालय में बैठक में भी पशु तस्करी का मुद्दा उठा। बरेली रेंज के सभी जिलों में ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिनका तस्करों से कनेक्शन हो सकता है। वहीं पशु तस्करों पर शिकं जा कसने के लिए कप्तान को निर्देश जारी हुए हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार को शहर में सक्रिय छोटी गाड़ियों में पशुओं की चोरी को रोकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दरअसल सूबे में योगीराज आने के बाद पशु तस्करी की घटनाओं में अचानक कमी आ गई थी, लेकिन एक बार फिर पशु तस्कर बेलगाम हो गए हैं। हाईवे पर बसी कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइटें तोड़कर सड़कों पर आवारा गाय-बैल को नशे का इंजेक्शन लगाकर कारों में भरा जा रहा है। बुधवार रात में कुसुमनगर में पब्लिक ने स्विफ्ट डिजायर कार में दो पशु तस्करों को पकड़ लिया था, लेकिन एक दरोगा पब्लिक पर मामला खत्म करने का पूरा दबाव बना रहा था। इसका वीडियो पब्लिक ने बना लिया था।