फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीसलपुर स्टेशन की कैंटीन पर मिली गंदगी

बीसलपुर स्टेशन की कैंटीन पर मिली गंदगी

Tue, 01 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर स्टेशन की कैंटीन पर मिली गंदगी
railway food
बरेली।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने स्टेशनों पर बेची जा रही खाद्य पदार्थों की चेकिंग के लिए एक समिति बनाई है। इस समिति ने सोमवार को बीसलपुर, निगोही और शाहजहांपुर स्टेशन पर चल रहे स्टालों पर खाद्य पदार्थ और व्यवस्थाएं चेक कीं।

इस दौरान बीसलपुर स्टेशन पर लगे स्टॉल पर गंदगी पाई गई। स्टॉल पर फैली गंदगी के बीच ही खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। इस पर टीम ने वेंडर पर जुर्माना डालकर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगोही और शाहजहांपुर में भी स्टालों पर कुछ मामूली कमियां पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वेंडरों के साथ बातचीत कर उनकी काउंसलिंग भी की। कहा गया कि एक्सपायर प्रोडक्ट किसी भी हाल में न बेचे जाएं। खुले में तो बिल्कुल सामान की बिक्री न की जाए। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. हरीश, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. मनोहर आदि शामिल रहे। इस दौरान अवैध वेंडरों की भी तलाश की गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को टीम सीनियर डीसीएम की अगुवाई में हल्द्वानी और काठगोदाम स्टेशन पर छापेमारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed