फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विदेशी साइबर ठगों ने किया डॉक्टर का क्रेडिट कार्ड हैक

विदेशी साइबर ठगों ने किया डॉक्टर का क्रेडिट कार्ड हैक

Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
विदेशी साइबर ठगों ने किया डॉक्टर का क्रेडिट कार्ड हैक
Pro-Pakistani hackers deface Indian embassy sites in seven countries - फोटो : screenshot of the High Commission in Pretoria website
बरेली।
विज्ञापन

विदेशी साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर का क्रेडिट कार्ड हैक करके करीब 2 लाख 36 हजार 792 रुपये के बराबर डॉलर की खरीदारी कर ली। एसपी क्राइम से महिला डॉक्टर के बैंकर पति ने शिकायत की। एसपी क्राइम ने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
उत्तराखंड के मूल निवासी विवेक सीपाल हल्द्वानी में एक बैंक में काम करते हैं। उनकी पत्नी डॉ. शशि फिरमाल का खाता एसबीआई बैंक में है। उनके खाते से जारी क्रेडिट कार्ड से बीती 27 जुलाई को चार बार में 3714 डालर से खरीदारी हो गई। जिसका ओटीपी भी जारी नहीं हुआ। डॉक्टर को बैंक से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड से कोई खरीदारी नहीं की है। उनके पति विवेक सीपाल ने शुक्रवार को एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मुलाकात करके क्रेडिट कार्ड ठगी के बारे में बताया। साथ ही ठगी के साक्ष्य भी सौंप दिए। एसपी क्राइम ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपकर ऑनलाइन खरीदारी की रकम रिकवर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


रुपया चुराकर डॉलर में खरीद
बैंकर के मुताबिक 2 लाख 36 हजार 792 रुपये उनके खाते से निकले, हर बार डॉलर में खरीद के मैसेज आए, लेकिन ओटीपी जनरेट नहीं हुआ। तीन ट्रांजेक्शन के बाद कार्ड की सर्विस भी बंद हुई थी। जिसका पता चलने के बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया और कार्ड को ब्लॉक करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed