{"_id":"5948ac2d4f1c1b35498b485c","slug":"91497934893-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रोटियां सेंक ली तो घर से निकाल दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो रोटियां सेंक ली तो घर से निकाल दिया
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
भुता के ब्रहमपुरा गांव की 60 वर्षीय कौशल्या देवी को उनकी दो बहुओं ने सिर्फ इसलिए बेघर कर दिया क्योंकि भूख लगने पर उन्होंने दो रोटियां सेंक ली थी। घर से निकाले जाने के बाद वह दो दिन सड़क, रोडवेज बस अड्डा और सरकारी कार्यालयों के आस-पास भटकती रही। अनपढ़ बुजुर्ग महिला की आखिर सुनता भी कौन...। एक महिला को उन पर दया आई तो खाना खिला दिया और चप्पल दी। बता दें कि कौशल्या देवी की घर में छह बीघा जमीन और एक मकान गांव में है। उनकी गांव के चौराहा पर छह दुकानें है, जिनको किराये पर दिया गया है। बुजुर्ग महिला थाने भी पहुंची, थानाध्यक्ष ने उनके प्रकरण में बताया कि उनका पारिवारिक विवाद है। इस विवाद में उनके पति अशोक कुमार शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब थाने में पंचायत करके बुजुर्ग महिला को आसरा दिलाने की कोशिश की जाएगी।