फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहाते समय रामगंगा में डूबकर बालक की मौत

नहाते समय रामगंगा में डूबकर बालक की मौत

Fri, 09 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय रामगंगा में डूबकर बालक की मौत
बरेली। नहाते समय एक बारह साल का बालक रामगंगा में डूब गया। सुभाषनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालक का शव बरामद कर लिया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके दाहिने हाथ पर ओम गुदा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे कई बच्चे और युवक रामगंगा में डुबकी लगाकर पैसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान यहां एक 12 साल का बालक आया। बालक ने अपनी सफेद कमीज, काली पैंट और नीली चप्पल उतारकर नदी किनारे रखीं। इसके बाद वह नदी में नहाने गया और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर मुकेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों को उसे दिखाया गया, लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों को भी बुलाकर शव दिखाया गया, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed