फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए

पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए

Sat, 30 Mar 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए
बरेली। जरी कारीगर को कार से कुचलने के मामले में पशु तस्करों से दोस्ती के प्रमाण जुटाने को इलाके के पुलिसकर्मियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। उनकी पुरानी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है और क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। इस मामले में परिजनों ने तीन सिपाहियों और पुलिस के एक मुखबिर पर कार से कुचलने का आरोप लगाकर हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी।
विज्ञापन

पीर बहोड़ा निवासी जरी कारीगर मुन्ना शनिवार रात दो बजे लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान मुन्ना ने बताया कि गांव निवासी मुखबिर नवी रजा, दो वर्दी में व एक सादा कपड़ों वाले पुलिसकर्मियों ने उसे स्विफ्ट कार से कुचला है। इस मामले में हाईवे जाम के बाद पुलिस ने हत्या में रिपोर्ट दर्ज की थी। अधिकारी इस घटना को एक्सीडेंट ही मान रहे हैं लेकिन नवी रजा के फरार होने से घटना को लेकर संदेह गहरा गया। सूत्रों का कहना है कि नवी रजा के पशु तस्करों से रिश्ते हैं और क्षेत्रीय पुलिस से मिलकर वह मनमाफिक कार्रवाई कराता है। व्यक्तिगत खुन्नस के चलते उसने मुन्ना को सिपाहियों से परेशान करने की कोशिश की, मगर उसकी कुचलकर मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि नवी रजा की तलाश जारी हैं। गिरफ्तारी से ही सच्चाई पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed