{"_id":"5c7ecdcfbdec22144c191712","slug":"81551814095-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड- न पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, न विवेचना ट्रांसफर का फरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांड- न पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, न विवेचना ट्रांसफर का फरमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली)। जिले के युवकों के शाहजहांपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फरीदपुर से कटरा थाने को जांच स्थानांतरित करने का कोई भी आदेश अब तक थाने नहीं पहुंचा है। वहीं परिवार कुछ और लोगों को भी आरोपी बनाने की मांग पर अड़ा है।
गांव कीरतपुर धीरी निवासी धीरेंद्र और उसके भाई भूपेंद्र की हत्या 21 फरवरी की रात मीरानपुर कटरा में कर दी गई थी। वे एक लड़की से मिलने उसके घर गए थे। जहां लड़की के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। हत्या कर शव रामगंगा में फेंक दिए गए। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। एक शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर तो दूसरे का हरदोई में हुआ। पुलिस के पास अभी तक इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं पहुंची है, इससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही। अफसरों का तर्क था कि विवेचना घटनास्थल यानी कटरा थाने से होनी चाहिए। हालांकि अभी तक विवेचना ट्रांसफर का आदेश न मिलने से असमंजस बना हुआ है। पीड़ित परिवार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाना चाहता है और अधिकारियों से इस बारे में शिकायत कर रहा है। कोतवाल सतीश कुमार का कहना है कि वे फिजूल में किसी को नहीं फंसाएंगे। अभी तक दो आरोपी प्रकाश में आए हैं, जिन्हें जेल भेजा गया है। किसी और का नाम आएगा तो उसे भी गिरफ्तार करेंगे।