फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सोशल मीडिया पर तमंचे संग लगाया फोटो, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर तमंचे संग लगाया फोटो, गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तमंचे संग लगाया फोटो, गिरफ्तार
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा निवासी आलम नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर दिया। व्हाट्सएप पर उसका फोटो देखकर लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा और कारतूस भी मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन


आईटीबीपी का भगोड़ा सैनिक गिरफ्तार
बरेली। सुभाष नगर के करेली निवासी बशीर जाफर आईटीबीपी की 31 वीं बटालियन अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। वहां वह कांस्टेबल कारपेंटर के पद पर था। लंबे समय से वहां से फरार था। आईटीबीपी की सी ओर से उसे भगोड़ा घोषित करके पुलिस से मदद मांगी गई। इंस्पेक्टर सुभाष नगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि चौकी प्रभारी करगैना ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे थर्ड बटालियन आईटीबीपी बुखारा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


सीएआरआई कर्मचारी से ठगी
बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के कुशल सहायक कर्मचारी धनेश्वर कुमार भारती ने इज्जतनगर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट कराई है। उनका कहना है कि वे 19 जून की शाम अपनी ड्यूटी पर थे। उनका एटीएम कार्ड उनके पास था। उनके खाते से एटीएम के जरिये करीब तेरह हजार रुपये कटने का मेसेज उनके मोबाइल पर आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली कहासुनी में चले लाठी डंडे
सीबीगंज। घटना थाना क्षेत्र के गांव घुरा राघवपुर की है। बुधवार रात गांव के मुन्नालाल व दूसरे पक्ष निरंजन में किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बात बढ़ी तो नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों पक्षों से छह से अधिक लोग घरों से निकल आए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुन्नालाल की ओर से घनश्याम, निरंजन, देवेंद्र, प्रीतम, बाधूराम व द्वितीय पक्ष निरंजन की ओर से मुन्नालाल, गुड्डू वीरा के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। ब्यूरो


चार साल के बच्चे से कुकर्म
सीबीगंज। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला युवक पड़ोस के चार साल के बच्चे को घुमाने के बहाने घर से ले गया और उसे बाग में ले जाकर कुकर्म किया। बच्चे को घर छोड़कर फरार हो गया। जब बच्चे की तबीयत में बिगड़ी और उसे ब्लीडिंग होना शुरू हुई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। वे जानकारी कराकर कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed