{"_id":"5bfaa0dfbdec2241742bd0a6","slug":"81543151839-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के बीच विवाद में गोली चली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों के बीच विवाद में गोली चली, दो घायल
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो गुटों के बीच विवाद में गोली चली, दो घायल
मोहम्मदी। नगर के बरवर चौराहे के निकट बृह्मदेव आश्रम के पास दो गुटों में विवाद हो गया। इससे नाराज एक गुट ने सरेराह तमंचे से एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को बांका से प्रहार कर जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार शाम 4.30 बजे करीब हुई। मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी सचिन दीक्षित और पिंटू उर्फ चंद्र प्रकाश (30) पैदल जा रहे थे। तभी दूसरे गुट के चार लोगों ने दोनों को रोक लिया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने के साथ गाली गलौज होने लगी। जबतक सचिन और पिटूं कुछ समझ पाते तब तक दूसरे गुट ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। गोली पिंटू उर्फ चंद्रप्रकाश के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पिंटू की गिरते ही हमलावरों ने उसके दूसरे साथी सचिन दीक्षित पर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। फायरिंग की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी जेपी यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पिंटू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।