फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two dalits and one priest dies

दो दलित युवकों की हत्या, पेड़ से लटकता मिला पुजारी का शव

Thu, 05 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 05 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two dalits and one priest dies
demo pic
बहेड़ी और भोजीपुरा क्षेत्र में दो दलित युवकों की हत्या और सीबीगंज क्षेत्र में मंदिर के एक पुजारी संदिग्ध हालात में मौत ने कानून व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी कर दी। हत्या और मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बहेड़ी के गांव इटौआ में दो दिन से लापता रमेश बाबू उर्फ फूलबाबू के पुत्र राजवीर जाटव (19) का शव बुधवार सुबह जंगल में मिला। किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। उधर भोजीपुरा के गांव मकरंदापुर पीतमराय में मंगलवार रात एक फोन आने के बाद संतोष सागर (32) घर से निकला। बुधवार सुबह उसका शव बाग में पड़ा मिला। चेहरे और शरीर पर करीब दर्जन भर चोटों के निशान थे। दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव वाकरनगर सुंदरासी स्थित टीबरीनाथ मंदिर परिसर में पुजारी दीनदयाल (60) का शव पेड़ से लटका मिला हालांकि पैर जमीन पर टिके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुजारी की मौत का कारण फंदे से लटकना आया है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इस मामले में पुजारी के बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। एक ही रात में हुई तीन हत्याओं के बाद पुलिस महकमा चिंतित है क्योंकि जल्द ही मुख्यमंत्री अपराध की समीक्षा बैठक करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी की मौत फंदा लगाने से हुई है। बहेड़ी में युवक की हत्या दो रात पहले की गई थी। लाश आज मिली। भोजीपुरा वाली हत्या मंगलवार रात का मामला है। सभी घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed