{"_id":"5ac99bcf4f1c1bc6618b622f","slug":"81523162063-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने के बच्चे की मौत, मां के आशिक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महीने के बच्चे की मौत, मां के आशिक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुड़िया अहमदनगर में पति, पत्नी और वो के चक्कर में एक दो महीने के बच्चे हुसैन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने हाफिजगंज निवासी आशिक को गिरफ्तार किया है। पिता की तहरीर पर आशिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुड़िया अहमद नगर में रहने वाले आटो चालक आजाद ने बताया कि वह शनिवार रात करीब एक खाना खाने पहुंचे थे। उनकी पत्नी हाथ धोने गई और वह पानी भरने के लिए घर के बाहर आए थे। आरोप है कि राजाराम और उसका भाई ने खुले दरवाजे से कोई भारी चीज फेंककर मारी थी। जिससे उनका दो महीने का बेटा चोटिल हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। चोटिल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित पिता ने अपनी बीवी के आशिक पर भारी चीज मारकर बच्ची को मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई को पकड़ लिया।
आशिकी के चक्कर में पहले भी जा चुका है जेल
वहीं हवालात में राजाराम ने बताया कि पंद्रह साल पहले से वह हाफिजगंज की एक बिस्कुट की फैक्ट्री पर काम करता था। वहीं रहने वाली युवती से उसका प्यार हुआ। बाद में शमीम के पिता ने अपहरण के मामले में उसको जेल भिजवा दिया था। जेल से आने के बाद भी वह युवती से मिलता रहा। बाद में उसकी शादी आजाद से हो गई। उसने पुलिस को बताया कि वह मुड़िया अहमद नगर मिलने जाता था, लेकिन शनिवार रात नहीं गया था।
विज्ञापन
पति ने पत्नी के आशिक पर ही बच्चे को मार देने के आरोप लगाए हैं। जांच में कई बातें सामने आई है। राजाराम को हमने पकड़ लिया है। उसको जेल भेजा जा रहा है। - कमरुल हसन, इंस्पेक्टर इज्जतनगर