फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महीने भर बाद थी शादी, कर ली खुदकुशी

महीने भर बाद थी शादी, कर ली खुदकुशी

Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
महीने भर बाद थी शादी, कर ली खुदकुशी
बरेली। सुभाषनगर में हलवाई ने शादी से महीने भर पहले घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने पड़ोसन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया तो वह खुद ही सफाई देने थाने पहुंच गई। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी हलवाई मनोज की शादी पांच मई को फतेहगंज पश्चिमी में होनी थी। तिलक और गोद भराई की रस्म हो चुकी थी। कार्ड भी बंटने लगे थे। रविवार दोपहर करीब उसका शव बरामदे में लगे पंखे में बंधी रस्सी से लटकता मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया। इसके बाद मनोज के परिजन ने यह कहकर हंगामा किया कि पड़ोसी महिला ने मनोज को परेशान कर रखा था। चाचा ने बताया कि 11 बजे करीब जब वह गली से जा रहे थे तो महिला इशारा करके मनोज को बुला रही थी। उन्होंने मनोज को उसके घर जाते भी देखा। जब दो बजे वे लौटे तो वह फांसी लगा चुका था। महिला का पति रेलवे में वेंडर है। वह मनोज को फंसाकर महिला उसकी कमाई रख रही थी इसलिए वह मनोज की शादी नहीं होने देना चाहती थी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी गया था। वहीं सूत्रों का कहना है कि रविवार दोपहर महिला ने मनोज को अपने घर बुलाया। दोनों में नोकझोंक हुई और फिर उसने घर आकर फांसी लगा ली। वहीं, थाने पहुंची महिला ने कहा कि उसका मनोज से कोई संबंध नहीं था। मनोज के परिजन पति को भड़काकर उसे पिटवाते थे। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि अभी महिला के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed