फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक बेटी का धर्म बदलवाया, दूसरी को भी उठाने आ गए

एक बेटी का धर्म बदलवाया, दूसरी को भी उठाने आ गए

Sat, 30 Mar 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एक बेटी का धर्म बदलवाया, दूसरी को भी उठाने आ गए
बरेली। मीरगंज के एक गांव के निवासी परिवार ने एसएसपी को पत्र देकर गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि एक बेटी को अगवा कर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का आरोपी और उसके परिजन गुरुवार को उनके आ धमके और दूसरी बेटी को भी ले जाने लगे। उसके न जाने पर मारपीट कर उन्हें चेतावनी दे गए हैं कि तेरी बेटियां हमारे घर की बहू बनेंगी तभी गांव में रह पाएगा। एसएसपी ने मीरगंज पुलिस को दूसरी पीड़ित बेटी के बयान दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि गांव का दूसरे समुदाय का युवक पिछले महीने उनकी एक बेटी को ले गया। धर्म बदलकर शादी की और हाईकोर्ट में पेश हो गया। उन्होंने बेटी के नाबालिग होने की रिपोर्ट 16 फरवरी को मीरगंज थाने में कराई थी। पुलिस ने आज तक उनकी बेटी के बयान दर्ज नहीं किए हैं। बताया कि गुरुवार को वही युवक अपने परिवार के लोगों के साथ उनके घर में घुसकर दूसरी बेटी को ले जाने लगा। विरोध पर मारपीट और अश्लील हरकतें कीं। वे लोग काफी परेशान हैं, दबंगों के ऐसे ही हौसले रहे तो गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed