{"_id":"5c895cc8bdec2213f52b7278","slug":"71552506056-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में तैनात है कटरा विधायक से उलझने वाला दरोगा, वहीं होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं में तैनात है कटरा विधायक से उलझने वाला दरोगा, वहीं होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। एक्सीडेंट के छह महीने पुराने मामले में जांच रिपोर्ट में कटरा विधायक पर टिप्पणी करने वाला दरोगा अब बदायूं जिले में तैनात है। बरेली एसएसपी की संस्तुति पर उसके खिलाफ बदायूं के एसएसपी स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इस चर्चित प्रकरण में तत्कालीन एसएसपी को भी डीजीपी के सामने पेश होकर सफाई देनी पड़ी थी। एसओ को थाने से हटाया गया था।
करीब छह महीने पहले एक्सीडेंट के एक मामले में शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह ने फतेहगंज पूर्वी थाने के तत्कालीन एसओ सुरेंद्र सिंह से कार्रवाई को कहा था। एसओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तब विधायक ने एसएसपी जोगेंद्र सिंह को कॉल की। बताते हैं कि एसएसपी उस वक्त उनकी कॉल नहीं उठा सके। विधायक ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए उनकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। इसके बाद एसएसपी कोृ लखनऊ जाकर अपना पक्ष रखना पड़ा था। इसके साथ ही सुरेंद्र कुमार को भी हटा दिया गया था। बताते हैं कि मामले की जांच कर रहे दरोगा रविंद्र शर्मा ने हल्केपन से जांच की। इसमें यह भी दर्ज कर दिया कि विधायक दूसरे जिले के हैं पर फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में कई काम करने को दबाव बनाते हैं। विधायक को जानकारी हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। कई महीने पहले रविंद्र शर्मा को लाइन भेज दिया गया था। वहां वह रिक्रूटों को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्रकरण की जांच सीओ फरीदपुर को सौंप दी गई थी। करीब पंद्रह दिन पहले उन्होंने दरोगा की भूमिका गलत पाते हुए कार्रवाई को लिखा था। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी। विभागीय स्टाफ के मुताबिक दरोगा रविंद्र 27 फरवरी को बदायूं ट्रांसफर हो चुके हैं। वहीं के एसएसपी उन पर कार्रवाई करने के बारे में फैसला ले सकते हैं।