फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शोक उठाने के दौरान कार निकालने पर बवाल, मारपीट और पथराव

शोक उठाने के दौरान कार निकालने पर बवाल, मारपीट और पथराव

Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
शोक उठाने के दौरान कार निकालने पर बवाल, मारपीट और पथराव
बरेली। होली और लोकसभा चुनाव से पहले खुराफातियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। इज्जतनगर में शोक उठाने के कार्यक्रम के बीच से कार निकालने पर दो समुदाय के लोगों में जमकर लाठियां और पत्थर चले। इससे एक पक्ष के तीन लोग गंभीर घायल हो गए तो दूसरे पक्ष के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब दस बजे इज्जतनगर थाने के नगरिया परीक्षित गांव में होली से पहले एकादशी पर शोक उठाने की रस्म की जा रही थी। मोहल्ले के लोग समूह बनाकर उन लोगों के घर जा रहे थे जिनके यहां हाल ही में गमी हुई है। इसमें नगरिया परीक्षित वार्ड के भाजयुमो बूथ अध्यक्ष पंकज, उनका भाई राहुल और चाचा राकेश भी इस जत्थे में शामिल थे। इसी दौरान शाहरुख कार लेकर वहां से गुजरा। आरोप है कि भीड़ से रास्ता न मिलने पर उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उस समय क्षेत्र के लोगों ने शाहरुख एवं राहुल आदि को समझाकर शांत करा दिया। तब शाहरुख वहां से चला गया। कार्यक्रम खत्म होने पर लोग अपने घरों को जाने लगे। पंकज एवं राहुल के घर जाने का रास्ता दूसरे समुदाय की बस्ती से होकर जाता है। बताते हैं कि रात 11 बजे करीब शाहरुख ने साथियों के साथ पंकज, राहुल एवं राकेश को रास्ते में रोक लिया और कुछ देर पहले हुए झगड़े को लेकर अभद्रता करने लगे। उन लोगों ने विरोध किया तो शाहरुख और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वे लोग बचकर भागे तो छत से महिलाओं ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव से मामला गरमा गया। थोड़ी देर में पंकज पक्ष के लोग भी एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर मनोज त्यागी, चौकी इंचार्ज बैरियर वन दिनेश कुमार पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पंकज के पिता रामगोपाल ने शाहरुख, सलमान, शेरू, गोटी, पप्पू व नन्हें समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



दो पक्ष के लड़कों में रास्ता घेरने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट लिख ली गई है। आरोपी पक्ष का एक युवक हिरासत में है। दूसरे आरोपियों को भी पकड़ेंगे। कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं है। माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी जो पुलिस की सक्रियता से विफल हो गई। - मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed