{"_id":"5afde5614f1c1bd1408b612e","slug":"71526588769-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरबेस के पास छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरबेस के पास छात्रा से छेड़छाड़
Updated Fri, 18 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध : तीन
छेड़छाड़ के बाद छात्रा भागी तो
बाइक से पीछा कर खींचा दुपट्टा
- भाजपा नेता की शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बेखौफ शोहदों ने एयरबेस के पास छात्रा से छेड़छाड़ की। शोहदों का विरोध कर छात्रा भागी तो शोहदे बाइक से पीछे लग गए। उसका दुपट्टा खींच लिया और हाथापाई की। घबराई छात्रा के परिवार की शिकायत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एयरबेस के पास भूड़ा गांव में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ग्यारहवीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह कॉलेज जा रही थी। गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करने वाले परवेज, इस्लाम ने उसका रास्ता रोक लिया। उसका हाथ पकड़कर छींटाकशी करने लगे। छात्रा खुद को बचाते हुए सड़क पर दौड़ पड़ी। इसके बाद शोहदों ने मोटर साइकिल पर छात्रा का पीछा किया। एसयू रोड के पास में चलती बाइक पर छात्रा का दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर शोहदों ने हाथापाई भी की। बाद में पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी देते हुए भाग निकले। छात्रा के परिवार ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंचल गंगवार और प्रदीप पुष्कर तक आपबीती पहुंचाई। इसके बाद नेताओं ने छात्रा की तहरीर थाने में पहुंचाई और शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।