फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चेक चोरी करके निकाले दो लाख

चेक चोरी करके निकाले दो लाख

Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चेक चोरी करके निकाले दो लाख
बैंक से चेक गायब कर खाते से निकाले दो लाख
विज्ञापन

खाताधारक ने कोतवाली में पीएनबी की पटेल चौक शाखा स्टाफ के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
जल निगम में टंकण के पद पर कार्यरत सोनपाल ने अपने खाते से दो लाख रुपये निकालने के मामले में पीएनबी की पटेल चौक शाखा के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि ड्रॉप बाक्स से उनका चेक गायब कर उससे गाजियाबाद की नवयुग मार्केट शाखा से दो लाख रुपये निकाले गए।

किशोर बाजार निवासी सोनपाल का खाता गाजियाबाद की पंजाब नेशनल बैंक की नवयुग मार्केट शाखा में है। उन्होंने अपने बेटे अरविंद कुमार के नाम दो लाख रुपये का चेक काटा था। बेटे ने रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने के लिए चार मई को पंजाब नेशनल बैंक की बरेली स्थित पेटल चौक शाखा के ड्रॉप बॉक्स में चेक डाला, लेकिन सात मई को दिन में 11:30 बजे तक उसके खाते में रुपया ट्रांसफर नहीं हुआ। इस पर अरविंद ने बैंक में पूछताछ की तो बताया गया कि चेक मिस हो गया है। इस पर सोनपाल ने 11 मई को उतनी ही रकम का दूसरा चेक बैंक में जमा कराया। 14 मई तक रुपया ट्रांसफर नहीं होने पर फिर बैंक में पूछा गया तो पता चला कि उनके चेक का भुगतान सात मई को ही पंजाब नेशनल बैंक की नवयुग मार्केट गाजियाबाद शाखा से भुगतान हो चुका है। सोनपाल के मुताबिक उनका पहला चेक गायब कराने में बैंक शाखा प्रबंधक एवं शाखा के संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed