{"_id":"5acf889b4f1c1b803d8b4c37","slug":"71523550363-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से टप्पेबाजी
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से तेल टपकने की बात कहकर डॉक्टर के 50 हजार रुपये उड़ाए
राजश्री मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ फीनिक्स मॉल पर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। फीनिक्स मॉल में खरीदारी करने गए राजश्री मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को एक बदमाश ने कार से तेल रिसने का झांसा देकर गुमराह किया और फिर पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस उड़ा लिया। ब्रीफकेस में 50 हजार की नकदी और सामान था। डॉक्टर को टप्पेबाजी का पता उस वक्त चला जब वह मैकेनिक की दुकान पर कार से तेल के रिसाव की जांच कराने पहुंचे। उन्होंने इज्जतनगर थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो लाल शर्ट पहने एक बदमाश ब्रीफकेस के साथ नजर आया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
डॉ. विवेक माहेश्वरी मूल रूप से आंवला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह मॉल के बाहर कार में बैठे थे, तभी एक युवक उनके पास आया और बोला कि आपकी कार से तेल रिस रहा है। उन्होंने कार से उतरकर बोनट खोलकर देखा, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जब वह मैकेनिक के पास कार की जांच कराने पहुंचे तो पता चला कि कार से ब्रीफकेस गायब था। उन्होंने यूपी 100 को फोन किया। पुलिस ने आकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
ब्रीफकेस लिया और बाइक पर बैठकर निकल गया
सीसीटीवी कैमरे में शाम 4:50 बजे लाल रंग की शर्ट पहने युवक ब्रीफकेस के साथ नजर आया। इसके बाद वह बाइक पर जाकर बैठता है। बाइक पर पहले से एक युवक बैठा दिख रहा है। फिर दोनों बाइक से चले जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। डॉक्टर के मुताबिक ब्रीफकेस में 50 हजार रुपये के अलावा पेशे से संबंधित सामान था। इज्जतनगर थाना के प्रभारी कमरुल हसन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।