फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लाउस्पीकर की शिकायत पर व्यवसायी का अपहरण, मारपीट

लाउस्पीकर की शिकायत पर व्यवसायी का अपहरण, मारपीट

Thu, 08 Jun 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
लाउस्पीकर की शिकायत पर व्यवसायी का अपहरण, मारपीट
बरेली।
विज्ञापन

रोहली टोला के जरी व्यवसायी का बदमाशों ने अपहरण करके मारपीट की। व्यवसायी ने धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर और अजान के खिलाफ डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद बदमाशों ने बुधवार रात उनके ऊपर हमला कर दिया। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी रोहित सिंह से मिलकर आपत्ति दर्ज करवाई। एसपी सिटी के निर्देश पर बारादरी थाने में मुकदमा लिखा गया है।
रोहिली टोला के आशू बेग पुत्र आसिफ बेग के मुताबिक बुधवार रात उनके घर में दर्जनभर बदमाश घुस आए और तोड़फोड़ की। करीब साढ़े दस बजे उनके घर पहुंचने पर तोड़फोड़ की जानकारी मिली। वह बारादरी थाने के लिए निकले तो आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बजरिया घेर लिया और उठाकर मालियो की पुलिया के पास धर्मकांटा के अंदर ले गये। व्यवसायी के अनुसार वहां उनकी पिटाई की गई। बदमाशों ने तमंचा टेककर जान से मारने की धमकी दी। जरी व्यवसायी के मुताबिक उसका मोबाइल तोड़कर गले की सोने की चेन भी लूट ली गई। व्यवसायी अपनी जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन


पिटाई का बनाया वीडियो
व्यवसायी के मुताबिक उसकी पिटाई की वीडियो भी तैयार की गई है। जरी व्यवसायी की पिटाई के आक्रोशित व्यवसायी एसपी सिटी रोहित सिंह से जाकर मिले। पूरी बात समझने के बाद एसपी सिटी ने बारादरी थाने के इंस्पेक्टर को मुकदमा लिखने के लिए निर्देश जारी किये। व्यवसायी संगठन के पदाधिकारी पीड़ित जरी व्यवसायी को लेकर बारादरी थाने पहुंच, जहां उसका मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed