फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हिजामं ने बिना अनुमति निकाली बाइक रैली, रिपोर्ट

हिजामं ने बिना अनुमति निकाली बाइक रैली, रिपोर्ट

Sun, 24 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हिजामं ने बिना अनुमति निकाली बाइक रैली, रिपोर्ट
फरीदपुर। शहीद भगत सिंह की जयंती पर हिंदू जागरण मंच ने मतदाता जागरूक के नाम पर कस्बे में बिना अनुमति बाइक रैली और शोभायात्रा निकाली। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू जागरण मंच और युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सत्संग भवन पर एकत्रित हुए। मतदाता जागरूक बाइक रैली शोभायात्रा यहां से शुरू की गई जो मेन रोड से होती हुई स्टेशन रोड, मोहल्ला बक्सरिया, कानूनगोयान होते हुए विधायक डॉ. श्याम बिहारीलाल के कार्यालय पर समाप्त हुई। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज और अधिक मतदान को प्रेरित करने वाली प्लेट लिए थे। साथ ही हिंदू जागरण मंच ने यह ठाना है, सौ परसेंट मतदान कराना है जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, युवा प्रदेश मंत्री अंशुमन पटेल, जिलाध्यक्ष विजय गंगवार, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष वीरांगना वाहिनी मंजू सिंह, नगर अध्यक्ष चारू परमार, थाना संयोजक बृजेश चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला मंत्री शिव कुमार भाटी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं देर रात इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि यह रैली बिना अनुमति के निकाली गई। आचार संहिता उल्लंघन की धारा 188 के तहत आयोजकों पर रिपोर्ट की गई है। अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed