{"_id":"5c44d550bdec22735c004784","slug":"61548014928-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्ब बेचने के बहाने ठगी करने वाले बाप-बेटा दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलईडी बल्ब बेचने के बहाने ठगी करने वाले बाप-बेटा दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अलीगढ़ में एलईडी बल्ब बेचने के बहाने एक व्यापारी से लाखों की ठगी करने के आरोपी बाप-बेटा को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पहले बाप सैंपल के रूप में कुछ माल व्यापारी को देता, फिर बेटा उसी माल को दाम बढ़ाकर खरीद लेता। हाथोंहाथ माल बिकने पर व्यापारी उन्हें बड़ा आर्डर दे देता। इसके बाद माल सप्लाई किए बिना एडवांस में लाखों रुपये लेकर दोनों गायब हो जाते थे।
ठगी के आरोप में पकड़े गए कानून गोयान के जोशीटोला निवासी सुनील दास और उनके बेटे राहुल दास के खिलाफ अलीगढ़ के व्यापारी अनिल कुमार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से प्रेमनगर पुलिस दोनों की तलाश में थी। पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त किया है। रविवार को दोनों को जेल भेजा गया। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि ठगी की रकम से बाप-बेटे ने एक मकान और कार खरीद ली है। यह भी सामने आया कि हरदोई के एक व्यापारी से भी ठगी की गई है। वहीं ठगी के आरोप में पकड़े गए बाप-बेटे ने बताया कि माल में गड़बड़ी होने के बाद अलीगढ़ के व्यापारी ने उन्हें फंसाया है।