{"_id":"5c43868ebdec2211a00c6e42","slug":"61547929230-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज में पाताराम की स्कार्पियो लेकर भागते दिखे कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटेज में पाताराम की स्कार्पियो लेकर भागते दिखे कातिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हत्यारोपी बंटू यादव और विवेक उर्फ जट्टा को पकड़ने में नाकाम पुलिस को सीसी कैमरे से मदद मिली है। रविवार को एक बैंक के बाहर लगे सीसी कैमरे में पाताराम की सफेद स्कार्पियो नजर आने के बाद पुलिस उत्तराखंड की तरफ जाने की बात कह रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की अंतिम लोकेशन शुक्रवार शाम 6.40 बजे बदायूं रोड पर मिली थी। इसके बाद बदमाशों का सुराग पुलिस नहीं जुटा सकी है।
पाताराम की हत्या करने के बाद बदमाश उसी की सफेद स्कार्पियो लेकर भागे थे। परिवार के मुताबिक स्कार्पियो में डेढ़ लाख रुपये थे। वारदात के बाद 5.35 बजे एक बैंक की सीसी कैमरा फुटेज में पाताराम की स्कार्पियो लेकर कातिल उमरसिया की तरफ जाते नजर आए हैं। आगे की सीसी कै मरों में स्कॉर्पियो ट्रेस नहीं हो सकी है। बदमाशों की अंतिम लोकेशन बदायूं रोड पर 6.35 बजे मिली है। इसके बाद उनके मोबाइल बंद हो गए। बंटू यादव का घर बदायूं में ही है। पुलिस मान रही है कि बदमाश उत्तराखंड की तरफ भागे होंगे। पुलिस ने सीसी फुटेज के साथ बदमाशों की तस्वीर भी जारी की है। पुलिस को यह भी पता चला कि जट्टा और बंटू कभी पाताराम के साथी हुआ करते थे। इन दिनों पाताराम के साथ रहने वाले भी उसका साथ छोड़ गए थे। यही वजह है कि कभी गाड़ी भरकर लोगों के साथ चलने वाला पाताराम वारदात वाले दिन बिल्कुल अकेला था।