फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस की पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौत, बवाल

पुलिस की पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौत, बवाल

Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौत, बवाल
शाहजहांपुर। अजीजगंज चौकी की पुलिस की पिटाई से मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी सिपाहियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर लखनऊ-बरेली हाईवे पर मौजमपुर गांव के पास जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर शव एंबुलेंस में रखवाकर जिला अस्पताल भेजा लेकिन कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस रोककर भीड़ ने पथराव करते हुए शव फिर कब्जे में ले लिया। रात साढ़े नौ बजे लिखित समझौते के बाद जाम खुल सका। इस बीच हाईवे पर वाहन बदले रूट से भेजे गए।
विज्ञापन

गांव मौजमपुर निवासी बालेश्वर (55) ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार सुबह अजीजगंज चौकी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी ले जाकर तीन सिपाहियों ने उनसे ई-रिक्शा के कागज मांगे। कागज नहीं दिखा पाने पर तीनों सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। फिर सिपाहियों ने बालेश्वर को उनके साथी राजकुमार से कहकर गांव भिजवा दिया। घर में जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दोपहर बाद ढाई बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाद में गुस्साए परिजनों ने गांव के सामने शाम 3:30 बजे हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने मौके पर जाकर लोगों को शांत करने की कोशिश की कुछ लोगों ने बरेली से आ रही रोडवेज बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बवाल होने की आशंका में कांट, सदर, रामचंद्र मिशन, महिला थाने की फोर्स भी पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के जाते ही पुलिस ने किया लाठीचार्ज
रात करीब पौने आठ बजे पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया। आश्वस्त किया कि वह बुधवार तक मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये दिला देंगे, बाकी रकम बाद में मिल जाएगी। लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो पूर्व मंत्री मौके से चले गए। उनके हटते ही पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए शव कब्जे में ले लिया। इस पर भीड़ ने पथराव किया। पुलिस जिस एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा रही थी, उसे कुछ ही कदम पर फिर भीड़ ने रोक लिया और एंबुलेंस पर भी पथराव किया। इससे एंबुलेंस के शीशे टूट गए। भीड़ ने शव एंबुलेंस से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। तय हुआ कि एक लाख रेडक्रास सोसायटी से बुधवार को ही दिला दिए जाएंगे, मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख की मदद के लिए जिला प्रशासन पूरा प्रयास करेगा। साथ ही भरोसा दिया गया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed