फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेलचे से कई प्रहार कर जेठ ने बहू को मार डाला

बेलचे से कई प्रहार कर जेठ ने बहू को मार डाला

Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बेलचे से कई प्रहार कर जेठ ने बहू को मार डाला
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

तराजू के बांट को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को कस्बा अलीगंज के मजरा सराय निवासी एक जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी छोटी (30 साल) पर लोहे के बेलचा से कई ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह घायल हो गई। परिवारवाले खून से लथपथ महिला को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल और अलीगंज चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतका के पति से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवारवालों ने घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है।
गांव सराय निवासी मोहन ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उसकी पत्नी छोटी को गांव के पास पुलिया पर तराजू का आधा किलो का बाट पड़ा मिला था। मंगलवार की दोपहर छोटी का बाट के स्वामित्व को लेकर उसके मझले भाई राम गोपाल की पत्नी ऊषा से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही वह और उसका भाई रामगोपाल खेत पर थे। घर पर बड़े भाई शत्रोहन की पत्नी सहेली भी थी, जबकि शत्रोहन भी झगड़े के वक्त कहीं गए हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे रामगोपाल खेत से लोहे का बेलचा लेकर घर पहुंचा और खूंटा गाड़ने के लिए बेलचे से गड्ढा खोदने लगा। इसी बीच बाट को लेकर ऊषा और उसकी पत्नी का फिर विवाद होने लगा। इस पर आग बबूला हुए राम गोपाल ने लोहे के बेलचा से छोटी के सिर और शरीर पर कई प्रहार कर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया और घटना में प्रयुक्त बेलचा लेकर भाग निकला। हमले से छोटी लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मोहन और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस परिवार वालों के साथ घायल छोटी को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने छोटी को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाल मधुकांत मिश्रा और चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतका के पति और परिवार के अन्य लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।


तराजू को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच मृतका के जेठ रामगोपाल ने महिला छोटी पर बेलचा से वार कर हत्या कर दी है। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- मधुकांत मिश्रा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed