{"_id":"596392084f1c1b39528b48fd","slug":"61499697672-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्कुराते हुए बोला कासिफ हां मैंने ही मारी थी आसिम को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुस्कुराते हुए बोला कासिफ हां मैंने ही मारी थी आसिम को गोली
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
कोतवाली क्षेत्र के सरायम खाम में रविवार रात हुए आसिम हत्याकांड के मुख्य आरोपी कासिफ और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसपी सिटी के समक्ष पेश किया। यहां कासिफ ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया कि दुकान के सामने रिक्शा खड़ा करने की रंजिश को लेकर ही उसने आसिम को गोली मारी थी। पुलिस ने कासिफ और उसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया। उनके पास से दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के सराय खाम निवासी आसिम बेग उर्फ शानू को रविवार रात करीब सवा नौ बजे घर से सौ किलो मीटर दूरी पर गुलजार रोड पर गोली मार दी गई थी। गोली उसके पड़ोसी दुकानदार कासिफ ने मारी थी। शानू को पहले सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर उसे एसआरएमएस ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने कासिफ के अलावा उसके साथ गुफरान और आरिफ निवासी मोहल्ला जखीरा, किला को गिरफ्तार किया। कासिफ और गुफरान के पास से एक एक तमंचा और एक बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
तीन हजार में खरीदा था तमंचा
कासिफ ने एसपी सिटी के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए स्वीकार किया कि वह तीन हजार रुपये में तमंचा व कारतूस खरीदकर लाया था। जिसके बाद योजना बनाकर आसिम की हत्या कर दी। कासिफ ने बताया कि उसकी दुकान के सामने सामान से भरा ठेला खड़ा किया जाता था। जिसके मना करने पर उससे झगड़ा किया जाता था। इसी बात की खुन्नस में उसने हत्या की है।
विज्ञापन
इस तरह बनाई हत्या की योजना
आसिम बेग के प्लास्टिक के सामान भरने के गोदाम के पास ही कासिफ की लोहे के सामान बिक्री की दुकान है। डेढ़ साल से आसिम और कासिफ के बीच दुकान के सामने गोदाम में आने वाले सामान से भरा रिक्शा/ठेला खड़ा करने को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले साल मारपीट भी हुई थी, लेकिन पुलिस तक मामला आने के बाद समझौता हो गया था। कासिफ फिर भी इसको लेकर रंजिश मानने लगा। इसी को लेकर शानू की हत्या करने की बात उसने गुफरान और आरिफ के सामने कही तो तीनों ने इसकी योजना बना डाली। रविवार शाम तीनों ने पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर बीयर पी। बीयर पीने के बाद आरिफ तो यहां से चला गया, लेकिन कासिफ और गुफरान बाइक से गुलजार रोड पर आसिम की घर की तरफ गए। दोनों के पास तमंचे थे। कासिफ ने गुफरान से बाइक थोड़ी दूरी पर लेकर खड़े रहने को कहा और खुद पैदल आसिम के पास पहुंचकर उसको गोली मार दी और पैदल ही बाइक लेकर खड़े गुफरान के पास पहुंच गया। साहू गोपी नाथ के पास बाइक कासिफ लेकर चला गया और गुफरान पैदल ही घर की तरफ आया तो उसे दबोच लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल और सर्विलांस प्रभारी जावेद खान आदि शामिल रहे।
घरवालों को उठाया तो किला में छिपा मिल गया कासिफ
आसिम की हत्या के बाद कासिफ की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने दबाव बनाने को उसके परिवार वालों को उठा लिया। इससे घबराकर कासिफ किला में मिल गया। वह यहां एक मकान में छिपा था। आरिफ की नामजदगी सिर्फ इस वजह से की गई कि उसे हत्याकांड की प्लानिंग के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस को नहीं बताया।
परिवारवालों से कराया हत्यारोपियों का आमना सामना
एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने आसिम बेग हत्याकांड के तीनों आरोपियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद सोमवार को सीओ सिटी आफिस में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों का कोतवाली में मौजूद आसिम बेग के परिवारवालों से आमना सामना कराया गया। आसिम के घरवालों ने हत्यारोपी कासिफ से कहा कि ऐसा तूने क्यों किया। अल्लाह तुझे माफ नहीं करेगा। इतनी सी बात पर उसने आसिम की जान ले ली। अगर यह बात परिवार वालों को बताई होती तो वह समस्या का हल निकालते।