{"_id":"5cafa95abdec2213e649035a","slug":"51555016026-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू के घर चोरी, दीवार पर डर्टी पिक्चर बना गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबू के घर चोरी, दीवार पर डर्टी पिक्चर बना गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी विभाग के एक बाबू के घर में आंगन पर पड़ा लोहे का जाल काटकर घुसे चोरों ने चोरी तो की ही, घरवालों को शर्मसार करने की हरकत भी कर गए। चोरी के दौरान घर का सारा सामान इधर-उधर फैलाने के साथ उन्होंने घर की दीवारों पर अश्लील तस्वीरें बना दीं। बाबू की बेटी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है जिसमें उसने अपने पड़ोसियों पर शक जताया है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बाबू की बेटी की सूचना पर गुरुवार दोपहर सुभाषनगर चौकी के प्रभारी गजेंद्र सिंह इलाके की एक कॉलोनी में उनके घर पहुंचे। बाबू की बेटी ने बताया कि सामने रहने वाले परिवार से कुछ दिन पहले उनके भाई का झगड़ा हो गया था। तब उनके पिता और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई थी। इस मामले में पुलिस उन्हें परेशान भी कर रही थी। इसकी वजह से उन लोगों को अपना जरूरत का सामान लेकर किराये के मकान में रहने जाना पड़ा था। कॉलोनी के घर में उन्होंने ताला डाल दिया था। गुरुवार सुबह वह अपनी आंटी और उनके बेटे को लेकर एक पंखा लेने घर आईं और ताला खोलकर देखा तो अंदर आंगन पर पड़ा जाल कटा हुआ था और चोर घर से काफी सामान चुराकर ले जा चुके थे। बाकी सामान को घर भर में बिखरा दिया गया था।
पुलिस ने घर का मुआयना किया तो दीवारों पर अश्लील चित्र बने हुए पाए। एक तरफ दिल का शेप बनाकर उसमें गृहस्वामी का नाम लिखकर टिप्पणी की गई थी। हालांकि पुलिस ने इसके बावजूद देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस चोरी होने की घटना तक से इनकार कर दिया, यह जरूर माना कि परेशान करने के लिए यह काम पड़ोसियों का किया हो सकता है। एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले छानबीन कर सच जानने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक करा रहे हैं। गृहस्वामी के छोटे बेटे का अक्सर कॉलोनी में झगड़ा होता रहता था। बाप-बेटों पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है।