{"_id":"5c9e7ab8bdec2275a46a09ae","slug":"51553889976-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में तो नहीं कट गईं विधायक जी की गाय!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर में तो नहीं कट गईं विधायक जी की गाय!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी विधायक के मीरगंज निवासी भाई की तीन गाय पांच दिन पहले उनके स्कूल से दीवार तोड़कर चोरी कर ली गई थीं। तब से पुलिस इलाके भर के गो तस्करों और संदिग्धों को पकड़ चुकी है लेकिन गायों का सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने गाय रामपुर के स्लाटर हाउस में तो नहीं पहुंचा दीं।
बिथरी विधायक पप्पू भरतौल के बड़े भाई रमेश मिश्रा का मीरगंज में दिल्ली हाईवे पर बीडीएम पब्लिक स्कूल है। स्कूल से सटे तबेले की दीवार तोड़कर रविवार रात पशु तस्कर तीन जर्सी गाय चुरा ले गए। तब से पुलिस की चार टीमें लगातार धरपकड़ कर रही हैं और अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अब तक 24 गो तस्कर पकड़े भी जा चुके हैं लेकिन इन गायों का सुराग नहीं लगा। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था जिससे वाहन या तस्करों की कोई जानकारी मिल सके। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं गायों को किसी वाहन में लादकर रामपुर के स्लाटर हाउस तो नहीं पहुंचा दिया गया। मीरगंज से रामपुर की सीमा सटी हुई है और बीच में कोई टाल प्लाजा भी नहीं है। ऐसे में बड़ी संभावना है कि तस्कर गायों को सीधे रामपुर ले गए हों।
गायों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से लगी है। अभी तक कोई क्लू नहीं मिल सका है। गायों को कौन किधर ले गया, ये अभी सवाल ही बना हुआ है। - संसार सिंह, एसपी देहात