फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध पर कान का पर्दा फाड़ा

घर में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध पर कान का पर्दा फाड़ा

Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध पर कान का पर्दा फाड़ा
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में एक घर में घुसे पड़ोसी तीन युवकों ने तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उन्हें पीटा, जिसमें एक लड़की के कान का पर्दा फट गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मेडिकल के लिए भेज दिया। मंगलवार को पीड़ित पिता बेटियों संग एसएसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने बारादरी थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि बीती शाम मोहल्ले के तीन दबंग युवक उनके घर में घुस आए। उन्होंने बड़ी बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। तीनों बेटियों ने मिलकर विरोध किया तो हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। युवकों ने दो बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। कहा कि आरोपियों ने बड़ी बेटी के कान पर कोई वजनदार चीज मार दी, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया और खून बहने लगा। बाहर से उनकी पत्नी आईं तो उन्हें भी पीटा और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बताया कि वे लोग थाने गए तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहां से बेटी को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करा ले गए। कहा कि पुलिस को रिपोर्ट करने का निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed