फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला कोच के गेट पर बैठे युवकों की गुंडई- महिला को चढ़ने से रोका, बेटी को जड़े थप्पड़

महिला कोच के गेट पर बैठे युवकों की गुंडई- महिला को चढ़ने से रोका, बेटी को जड़े थप्पड़

Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिला कोच के गेट पर बैठे युवकों की गुंडई- महिला को चढ़ने से रोका, बेटी को जड़े थप्पड़
बरेली। महिलाओं की सेफ्टी के दावे रेलवे भले ही कितने कर ले, लेकिन हकीकत ये है कि महिला कोच में भी सफर दुश्वार हो चुका है। शनिवार रात तो गुंडई की हद हो गई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के महिला कोच के गेट पर बैठे तीन युवकों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को ट्रेन में चढ़ने से रोका। महिला ने विरोध जताया तो कहासुनी के बाद एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को वाराणसी से नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में आंझी शाहाबाद स्टेशन से एक महिला अपनी बेटी के साथ महिला कोच में चढ़ी। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण रायबरेली के गुलाब शाह, आमिर और सत्यम दरवाजे पर बैठे हुए थे। महिला ने युवकों से हटने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं हटे। इस बीच ट्रेन चल दी, तो किसी तरह से मां बेटी ट्रेन में चढ़ गई। अंदर भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कोच के अन्य यात्रियों ने युवकों को शांत करने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गए। युवक जब हमलावर हुए तो लड़की ने बचाव करते हुए एक युवक के हाथ पर काट लिया। इसके बाद युवक ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिए। इससे ट्रेन में हंगामा हो गया। रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद के मैसेज के बाद करीब एक बजे जंक्शन पर बरेली जीआरपी ने युवकों को उतार लिया। महिला ने तहरीर देने से मना किया तो तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बता दें कि नौ नवंबर को जलियांवाला एक्सप्रेस में सिगरेट पीने से रोकने पर युवकों ने पंजाब की चिंता देवी को ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पत्नी को पीटकर किया अधमरा, सुनवाई को स्ट्रेचर से पहुंची
बरेली। महिला को उसके पति ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका आधा शरीर ही बेकार हो गया है। चलना तो दूर वह बैठ भी नहीं सकती। बुधवार को सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल की सुनवाई के दौरान पीड़िता को पेश करने के लिए घरवालों को उसे स्ट्रेचर से लाना पड़ा। महिला की ऐसी हालत देखकर रश्मि ने फोन से ही उसके पति को लताड़ लगाई। पुलिस कर्मियों को तिलहर से पीड़ित महिला के पति सहित अन्य ससुराल वालों को पकड़ कर लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली चौराहा संजय नगर की रहने वाली प्रीति कश्यप को स्ट्रेचर से उसके भाई विष्णु बुधवार को सर्किट हाउस लेकर पहुंचे। महिला आयोग की सदस्य के सामने स्ट्रेचर पर लेटे हुए ही प्रीति की आंखें छलक उठीं। बोली...दहेज के लिए पति ने डंडे से इतना मारा-पीटा है कि उसका पूरा शरीर ही बेकार हो चुका है। ससुराल वाले पेट पर लात और घूंसे चलाते हैं। उसे टीबी भी हो गई है। महिला ने उसके पति शाहजहांपुर के तिलहर के नई बस्ती के रहने वाले अमित कश्यप को फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो राजस्थान में है। आयोग की सदस्य ने पुलिस को निर्देश दिए कि प्रीति के ससुराल वालों को लेकर आएं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला भी मौजूद रहे।
मुस्लिम महिला बोली... जेठ ने किया दुष्कर्म
सुनवाई के दौरान पति के साथ आई एक मुस्लिम महिला ने यह आरोप लगाया कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब वह उसे और उसके पति को घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। तंग आकर उसने शीशा पीकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। प्रीति नाम की एक अन्य महिला ने आयोग की सदस्य के सामने यह कहते फफक पड़ी कि पति उसे मारता-पीटता है और घर से भी निकाल दिया है। आयोग की सदस्य ने फोन से उसके पति से बात की तो उसने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। उन्होंने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।


महिला आयोग की सदस्य को गार्ड ने रोका
बरेली। महिला अस्पताल में दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल औचक निरीक्षण पर पहुंची। उनके आने की सूचना न होने पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मामले की जानकारी होते ही सीएमएस तत्काल वहां पहुंची और महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल को वार्ड और यूनिटों का निरीक्षण कराया। लेबर रूम में पहुंचते ही वहां अफरा तफर मच गई। हॉस्पिटल मैनेजर ने तत्काल लेबर रूम के बाहर बोर्ड लगाने शुरू कर दिए। साफ-सफाई और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed