फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं हुआ डकैती का खुलासा, अनशन कर रहे व्यापारी की हालत बिगड़ी

नहीं हुआ डकैती का खुलासा, अनशन कर रहे व्यापारी की हालत बिगड़ी

Wed, 20 Feb 2019 09:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
नहीं हुआ डकैती का खुलासा, अनशन कर रहे व्यापारी की हालत बिगड़ी
बिल्सी (बदायूं)। सराफा व्यापारी के यहां पड़ी डकैती के मामले में थाना पुलिस चौथे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और न ही कोई सुराग लगा सकी। इससे व्यापारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन भी उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अनशन के दौरान व्यापारी अमित की हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें ड्रिप लगाई।
विज्ञापन

कस्बे में लूटपाट और डकैती का यह पहला प्रकरण नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी व्यापारियों में आक्रोश दिखा था। कई दिन तक प्रदर्शन चला था। इसके बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सराफा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के घर पड़ी डकैती अब तक की सबसे बड़ी वारदात थी, जिसे बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। इसके बावजूद पुलिस इस मामले को हल्के में ले गई। नगर के दर्जनों व्यापारी दो दिन से बंबा चौराहे पर डेरा डाले हुए हैं। उनका अनशन जारी है। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर थाना पुलिस सतर्क होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। यह पुलिस की लापरवाही से हुआ है। जब तक पुलिस इसका खुलासा नहीं करती, तब तक ऐसे ही अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इधर बिल्सी थाने में संदिग्धों को पकड़कर छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। घटना के बाद कई लोग पकड़े गए थे। अब उनको छोड़ दिया गया है। पुलिस ने उन्हें किस उद्देश्य से पकड़ा था और क्यों छोड़ा, यह तो पुलिस ही बता सकती है। इधर अनशन पर डटे अमित की हालत बुधवार शाम बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें ड्रिप लगाकर सामान्य करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यापारी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साजिद अली बुधवार को सराफा व्यापारी से मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान अजीत गुर्जर, सलीम सैफी, संजीव असावा, निसार अहमद, अमित वार्ष्णेय, ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, कैलाश चंद्र, उमेश गुप्ता, शिवम उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।


लूटपाट की वारदात को लेकर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है, मगर अब तक कोई पक्का सुराग नहीं मिला है। पुलिस घटना का वर्क आउट करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
-सर्वेंद्र कुमार, सीओ बिसौली/बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed