फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोडवेज बस में महिला यात्री से छेड़छाड़

रोडवेज बस में महिला यात्री से छेड़छाड़

Fri, 08 Feb 2019 04:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में महिला यात्री से छेड़छाड़
लखीमपुर खीरी। एसपी की तमाम कोशिशों के बाद भी बसों में सफर करने वाली महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं हैं। लखनऊ से लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस में सवार होकर लखीमपुर आ आ रही एक युवती से हरगांव से बैठे युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे डराया धमकाया। बाद में वह परिचालक से साठगांठ कर ओयल में बस से उतरकर चला गया। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच थाना खीरी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

महिलाओं को सुरक्षित यात्रा कराने और उनके साथ सफर में होने वाली छेड़छाड़ आदि को लेकर एसपी पूनम ने कई कदम उठाए थे। इसको लेकर चालकों और परिचालकों को भी कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन महिलाओं के साथ सफर के दौरान छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शहर की एक युवती ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे लखनऊ से लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 31 टी 8034 से लखीमपुर आ रही थी। वह परिचालक के पीछे वाली सीट पर बैठी थी। उसके पीछे वाली सीट पर बैठे एक युवक ने हरगांव के पास से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया को आरोपी युवक ने उसके साथ अभद्रता की। वह आरोपी को रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन ओयल में परिचालक ने साठगांठ कर आरोपी को उतार कर भगा दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला युवक बस से रोजाना सफर करता है। पीड़ित युवती ने सदर कोतवाली पुलिस को अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना थाना खीरी क्षेत्र की है। पीड़ित ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना थाना खीरी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed