फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगरपालिका कर्मियों के साथ मारपीट के मामले की जांच शुरू

नगरपालिका कर्मियों के साथ मारपीट के मामले की जांच शुरू

Mon, 17 Jun 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मियों के साथ मारपीट के मामले की जांच शुरू
नवाबगंज। नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जेदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में जांच शुरू हो गई है। एडीजी और एसपी देहात की ओर से गठित टीम ने शनिवार को जांच कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिजौरिया में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित गाटा संख्या 98 पर खतौनी में स्वंतत्रता सेनानी कन्हईलाल के नाम साढे़ दस बीघा जमीन दर्ज है। सरकार ने उन्हें यह भूमि पट्टा के रूप में दी थी। उनकी मौत होने बाद राजीव कपूर और बाद में उनके बेटे मोहित कपूर और उनकी पत्नी निधि कपूर के नाम दर्ज है। वहीं नगर पालिका का दावा है कि यह भूमि नगरपालिका के अधीन है, जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते है। इसको लेकर नगर पालिका कर्मियों और अवैध कब्जेदारों के बीच मारपीट व पथराव हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एडीजी और एसपी देहात एक टीम गठित कर गोपनीय जांच करा रहे हैं। शनिवार को दोनों टीमें जांच करने नवाबगंज पहुंची विवादित जमीन को मुआयना कर सभासदों व लोगों के बयान दर्ज किए है।
विज्ञापन


हमारे दादा को सरकार ने सम्मान में जमीन दी है, जिसकी हम रखवाली कर रहे है। यदि नगर पालिका इस जगह को अपना बता रही है तो सरकार से अभिलेखों में दर्ज करा ले। हम खुशी खुशी जमीन दे देंगे। लेकिन जब तक अभिलेख में हमारे नाम दर्ज है तब हम जमीन की सेवा करते रहेंगे। - मोहित कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन


गाटा संख्या 64 में दीगर बंजर दर्ज है, मिलीकियत सरकार की संपत्ति है। इन लोगों से वर्ष 2018 से नगरपालिका अभिलेख मांग रही है। अभी तक नहीं दिए है। तहसील के पूर्व कर्मियों की सांठगांठ कर अनाधिकृत रूप से अपने नाम दर्ज करा लिए है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि खतौनी में नाम दर्ज करा लेने से मालिक नहीं बन जाते है । - शहला ताहिर, पालिकाध्यक्ष नवाबगंज

दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार सिंह, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed